ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मालगाड़ी से टेम्पू दुर्घटना ग्रस्त

नवगछिया रेल थाना क्षेत्र के कुर्सेला और बखरी स्टेशन के बीच रविवार की रात लगभग पौने आठ बजे एक टाटा मेजिक टेम्पू एक मालगाड़ी से जा टकराई। मालगाड़ी कटिहार की ओर जा रही थी ।जिसके कारण एक घंटा तक यातायात बाधित भी रहा। टाटा मेजिक टेम्पू क्षति ग्रस्त तो ही गया है। परन्तु इस टेम्पू पर सवार घायल लोगों ने जान बचा कर अन्यत्र अपना इलाज कराया । इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रुकना पड़ गया । दुर्घटना की त्वरित जांच हेतु रेल थाना नवगछिया के पुलिस पदाधिकारी रविवार की रात ही दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए । इस मामले में एक कांड भी नवगछिया रेल थाना में दर्ज किया गया है जिसका अनुसंधान जारी है ।