निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक एचडीएफसी का एटीएम पिछले बीस दिनों से नवगछिया में खराब पड़ा है। शहर में एचडीएफसी का एक मात्र एटीएम होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां मौजूद गार्ड द्वारा लिंक खराब होने की बात बताई जाती है, जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। कई उपभोक्ताओं ने एचडीएफसी के बैंक प्रबंधन से एटीएम को दुरुस्त करवाने की मांग की है।