ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तीन के नामांकन हुये रद

बिहपुर में निर्दलीय छंगूरी शर्मा और पैंथर्स पार्टी के प्रभु नारायण यादव का नामांकन अस्वीकार कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी ईश्वर चन्द्र शर्मा ने बताया कि अब इस विधानसभा में 12 प्रत्याशी रह गये हैं। गोपालपुर विधानसभा में जेएंडके पैंथर्स पार्टी के राम विलास पासवान का नामांकन अस्वीकार कर दिया गया है। उनके नामांकन में नौ प्रस्तावकों ने अंगूठा निशान लगाया था जिसका सत्यापन नहीं था। निर्वाची पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस विधानसभा में अब 14 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को तीन बजे तक अभ्यर्थी प्रपत्र-पांच में आवेदन देकर नामांकन वापस ले सकते हैं।