ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मक्का किसान ने रंगदारी का मामला दर्ज कराया

मक्का किसान ने रंगदारी का मामला दर्ज कराया
नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार ढोलबज्जा थाना अंतर्गत कदवा ठाकुर जी कचहरी टोला निवासी मक्का किसान शाली राय ने नवगछिया स्थित अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अपने ही गाँव के बारह लोगों के खिलाफ एक लाख की रंगदारी मांगे का मामला दर्ज कराया है।
न्यायालय में दर्ज नालसी मामले में कहा गया है की मंगलवार की सुबह दो बजे दयानन्द राय अनिरुद्ध राय, अभिनन्दन राय व् छोटे राय सहित बारह लोगों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की तथा धमकी दिया की रंगदारी नहीं दोगे तो जान मार देंगे। रूपया नहीं देने पर घर में घुस कर बक्सा का ताला तोड़ कर तेईस हजार रुपये एवं कुरता में रखे एक हजार दो सौ रुपये जबरदस्ती ले लिया। इस क्रम में गोली भी फायर किया । साथ ही बांकी बचे रुपये पांच दिन में नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी है।