ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पंचायत के बहाने किया कातिलाना हमला , पांच घायल

पंचायत के बहाने किया कातिलाना हमला , पांच घायल
नवगछिया, संवाद सहयोगीनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे जहाँगीर पुर बैसी गाँव में एक जमीन के मामले में पंचायत करने के बहाने बुला कर एक ही परिवार के पांच लोगों पर कातिलाना हमला किया गयाजिसमें एक महिला सहित पांचों लोग घायल हो गएजिनका इलाज देर रात ढाई बजे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में किया गयामामला रंगरा थाना में दर्ज भी कराने की बात कही गयी है
घायल मुबारक हुसैन (६०) के अनुसार भाई अब्दुल गनी, हनीफ, सनिफ, जमील ने जमीन के बंटवारे की पंचायत करने के लिए बुलायावो लोग पंद्रह से भी ज्यादा थेहम लोगों के पहुंचते ही सबों ने मिलकर लाठी डंडा से जम कर मारा पीटामाथा फूटने के बाद भी मरते ही रहाअंत में गोली मारने की भी बात बोलने लगे तो किसी तरह जान बचा कर भागेइस कातिलाना हमले में मो० अब्दुल मोइद, माजिद, मुन्ना के माथे में काफी चोट आई है मुबारक हुसैन के छाती में एवं बीबी अखतरी बेगम के कमर में काफी चोट आई है