महंगाई की मार , ऊपर से होली का त्यौहार
हमें ना खाना महँगी चीनी , ना होना बीमार !
जोगीरा...................सा रा रा राआअ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
बिन चीनी ,बिन घी- मैदे के मालपुए बनायेंगे ,
आटे को पानी में छनकर वही ख़ुशी से खायेंगे !
जोगीरा...................सा रा रा राआअ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
बिन पिचकारी और रंगों के होली खूब मनाएंगे ,
बाल्टी में पानी भर कर सबको नहलायेंगे !
जोगीरा...................सा रा रा राआअ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;