राजेश कानोडिया, नवगछिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे इस पुलिस जिला नवगछिया के तेलघी गांव आएंगे। वे बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।
इसके बाद गांव में नवनिर्मित काली मंदिर में मत्था टेकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 14 नंबर सड़क से लेकर गांव तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। गुरुवार को जहां डीएम अलंकृता पांडेय, डीडीसी रवि राकेश, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सायम रजा तेलघी पहुंचे। अफसरों ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री का विशेष सुरक्षा दस्ता भी गुरुवार की शाम नवगछिया पहुंच चुका था। जो आज सुबह से सभी प्रकार की सुरक्षा की कमान संभाल रहा है।