ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 300 बच्चों का निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित, स्वास्थ्य किट भी वितरित

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 300 बच्चों का निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित, स्वास्थ्य किट भी वितरित 
नवगछिया। स्थानीय राजेन्द्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कटिहार के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ एल डी महेश्वरी एवं उनकी टीम द्वारा 300 से अधिक भैया बहनों एवं आचार्यों तथा दीदी का दंत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर सभी को उपहार स्वरूप स्वास्थ्य किट भी दिया गया। इस दौरान डॉ ब्यूटी सिंह ने भैया बहनों के स्वास्थ्य परीक्षण में पूर्ण सहयोग किया। जहां डॉ अनंत विक्रम एवं राजेश कानोडिया के साथ आचार्य श्री शिवशंकर कुमार शर्मा, श्री कौशल किशोर चौधरी, श्रीमती प्रीति सिन्हा, श्री गोविंद त्रिपाठी, श्रीब्रजमोहन सिंह,  श्रीमती सोनी साह, श्रीमती प्रिया राज, श्रीमती हेमा कुमारी,  श्रीमती कशिश सरकार, श्री आनंद कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
जहां डॉ एल डी महेश्वरी, डॉ ब्यूटी सिंह, डॉ अनंत विक्रम एवं राजेश कानोडिया ने दीप प्रज्वलित कर इस निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने सभी का पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक के साथ स्वागत किया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डॉ एल डी महेश्वरी और डॉ ब्यूटी सिंह ने छात्र छात्राओं को दांत सफाई करने के सही तरीके की प्रायोगिक जानकारी दी। इसके साथ ही सभी बच्चों को रात में दांत की सफाई करने के बाद ही सोने की सलाह दी। मौके पर डॉ एल डी महेश्वरी ने सभी बच्चों से गीता के पांच श्लोकों का पाठ भी कराया।