ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव के अंतिचक में किसान गोष्ठी आयोजित कर जैविक खाद के लाभ की दी गई जानकारी

कहलगांव के अंतिचक में किसान गोष्ठी आयोजित कर जैविक खाद के लाभ की दी गई जानकारी
नव-बिहार समाचार, कहलगांव (भागलपुर)। अन्तिचक प्रखण्ड अंतर्गत बिरबन्ना गांव में नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी के कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह और राजु कुमार द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि जैविक खाद का प्रयोग करने से हमारे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और फसल की शुद्धता भी बनी रहेगी।
यह जानकारी देते हुए बताया गया कि विभिन्न प्रकार के हमारे फसलो में अधिक रसायनिक खाद का प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों का सामना करना पड़ता है और ज्यादा से ज्यादा दवा एवं किटनाशक का भी प्रयोग करना पड़ता है। इससे हमारे सामान्य जीवन मे भी बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादा लागत का भी सामना करना पड रहा है। अत: जैविक खाद का ही ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना लाभकारी है। इस किसान गोष्ठी मे किसान विनोद पंडित, मुकेश पंडित, राजेश मंडल, सुबोध मंडल, गजेंद्र मंडल, अरुण मंडल आदि किसान मौजुद रहे।