ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फागुनी एकादशी के शुभ अवसर पर नवगछिया से भागलपुर पहुंची खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा

फागुनी एकादशी के शुभ अवसर पर नवगछिया से भागलपुर पहुंची खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से फागुनी एकादशी पर नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ भव्य खाटू श्याम निशान शोभा पदयात्रा निकाली गई। इसमें 350 से अधिक श्याम भक्त महिला पुरुष एवं बच्चे हाथों में बाबा श्याम निशान लेकर झूमते नाचते बाबा का जयकारे लगाते चल रहे थे। यह निशान शोभा पदयात्रा नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन से सुबह सात बजे निकलकर भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। श्याम मन्दिर पहुंचने के बाद भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

निशान पदयात्रा में कई संस्थाओं द्वारा भक्तों के फागुनी एकादशी पर लिए सेवा प्रदान की गई। इसमें फूड प्लाजा के पास श्याम दीवाने, वैभव होटल में बाबा का हुक्म, साहू परबत्ता में अवधेश बाबू, मित्र सेवा संघ द्वारा चलंत सेवा, सोहन केडिया द्वारा चलंत सेवा, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा चाणक्य विहार कॉलोनी में और देवी बाबू धर्मशाला भागलपुर में विष्णु खेतान द्वारा सेवा प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव वरुण केजरीवाल, शंभू रुंगटा, रूपेश रुंगटा, रॉकी भरतिया, संदीप चिरानियां, अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, गोविंद केडिया, महिला शाखा से बबीता केडिया, पूजा रुंगटा, बिनय केजरीवाल, मानष चिरानियां, कमल टिबड़ेबाल आदि लगे थे।