ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भादो नवमी पर नवगछिया में धूमधाम से हुआ राणी सती दादी का मंगल पाठ, झूम उठे सारे भक्त

भादो नवमी पर नवगछिया में धूमधाम से हुआ राणी सती दादी का मंगल पाठ, झूम उठे सारे भक्त
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। दादी मंडली नवगछिया द्वारा भादो नवमी पर मारवाड़ी विवाह भवन में राणी सती दादी का मंगल पाठ बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें 175 महिलाओं ने मंगल पाठ में हिस्सा लिया। मंगल पाठ तरुण मारोदिया (दरभंगा) द्वारा कराया गया। दादी मंडली के द्वारा नृत्य एवं भजनों से दादी को रिझाया जा रहा था। "हाथों में निशान हो सामने झुन्झनू धाम हो", "लाल चुनरिया चम चम चमके", "दिन रात सती मात थारा मंगल गाऊ",  "धन्य घड़ी धन्य भाग्य हमारा, दादी जी मारा घरा पधारा", "करो स्वागत दादी को", "हाथो मे निशान हो, मुख मे दादी नाम हो" आदि भजनों से झूम झूम कर दादी को खूब रिझाया गया। इस दौरान दादी के हाथों में मेहंदी रचाने वाली रस्म अदायगी भी की अधिकांश महिलाओं ने की। 
दादी का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र था। महिलाओ  द्वारा दादी को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया एवं चुनड़ी औढाई गई। मंगल पाठ पूरा होने पर सभी महिलाओं के बीच प्रसाद वितरण कर दादी की आरती की गई।  इस क्रार्यक्रम को सफल बनाने मे दादी मंडली की नीलम केडिया, सरिता यादुका, मोना हिसारिया, रिम्पा केडिया,  सुनीता यादुका, सीमा चिरानिया, बबीता केडिया, पूजा चौधरी, सीमा चौधरी,  निशा चौधरी, श्वेता बुबना, पूजा रूंगटा, चित्रा टिबड़ेवाल, ज्योति केजरीवाल, मीरा चिरानिया, रानी सराफ, रश्मी सराफ, कंचन भुडोलिया, सोनी चिरानियाँ लगी हुई थी। इनके अलावा कन्हैया यादुका, अशोक केडिया, केशव सराफ, राज चौधरी इत्यादि की भी सक्रिय भूमिका रही।