नारायणपुर यूको बैंक सीएसपी पर दिनदहाड़े गोलीबारी, एक की मौत और एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
नव-बिहार समाचार, नारायणपुर (नवगछिया)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर ओपी क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े करीब 12:10 बजे यूको बैंक के मधुरापुर सी०एस०पी० में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट में विफल रहने पर संचालक हेमंत कुमार सिंह (30) एवं उसके दुकान पर बैठे अन्य ग्राहक अश्विनी कुमार मंडल (55) पे0-उपेन्द्र नारायण मंडल सा०-शाहपुर थाना-भवानीपुर को गोली मार दी। इस गोलीबारी में अश्विनी कुमार मंडल ( 55 ) पे0 - उपेन्द्र नारायण मंडल सा०- शाहपुर थाना भवानीपुर को गोली लगने से मृत्यु हो गयी तथा सी०एस०पी० संचालक हेमंत कुमार सिंह घायल हो गये, जिसे बेहतर ईलाज हेतु मायागंज रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया एवं अपर थानाध्यक्ष भवानीपुर घटनास्थल पर पहुचे। मौके पर नवगछिया एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में अ०नि० बिहपुर अंचल, अपर थानाध्यक्ष भवानीपुर, थानाध्यक्ष ढोलबज्जा एवं डी०आई०यू० के साथ एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल पर सूत्रों से जानकारी मिली कि अपराधकर्मी स्थानीय थे। घटनास्थल पर एफ०एस०एल० / डॉग स्काउड की टीम पहुँच कर जांच कर रही है। लूट की घटना का प्रयास किया गया था, किन्तु लूट की घटना घटित नहीं हुई है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।