ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लिया अमृत भारत स्टेशन नवगछिया का जायजा, डीआरएम से की बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लिया अमृत भारत स्टेशन नवगछिया का जायजा, डीआरएम से की बात
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने  शनिवार को अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेलखंड अंतर्गत पड़ने वाले नवगछिया स्टेशन का जायजा लिया। 
उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर भारत सरकार के निर्देशानुसार  रेल मंत्रालय के द्वारा चयनित अमृत स्टेशन के तहत होने वाले विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की।साथ ही उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के इंजीनियरों एवं अन्य टीम से बैठक कर एक-एक बिंदु पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने स्टेशन का गहन निरीक्षण करते हुए डीआरएम सोनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर नवगछिया में दक्षिणी साइड में एक और प्लेटफार्म की निर्माण की जरूरत बताते हुए इस दिशा में पहल करने के बारे में बात कही। इसके अलावा स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर पूरे परिसर में शेड लगाने की बात कही गई। 

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रेल मंत्री से मिलकर नवगछिया सहित नारायणपुर बिहपुर खरीक कटरिया स्टेशन के समुचित विकास कार्यों के बारे वार्ता हुई थी। वही नवगछिया स्टेशन पहले डी कैटिगरी का हुआ करता था। जिसे अपने संसदीय कार्यकाल में  2012 में आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाया गया। जिससे कि नवगछिया स्टेशन से यात्रियों की सुविधाओं मे काफी बढ़ौतरी हुई है। 
स्टेशन के दक्षिणी क्षेत्र में नया प्लेटफार्म निर्माण से लोगों को काफी आसानी होगी जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नभय चौधरी, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला पार्षद नंदनी सरकार, अजीत कुमार, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, रवि रंजन, आलोक सिंह बंटू, कुणाल गुप्ता, मो जुगनू, गोपाल तांती, राजकुमार रजक सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता साथ-साथ थे।