पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार विजेता बने डा बीएल चौधरी
नव-बिहार समाचार/ एनबीएस न्यूज, नवगछिया (भागलपुर)। लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में 5 मार्च रविवार को स्थानीय बालभारती विद्यालय में पुष्प गोष्ठी के तहत पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया उत्तम कुमार एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल और पुष्प प्रदर्शनी के मुख्य संयोजक पुष्प मित्र पवन कुमार सर्राफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसका संचालन क्लब के सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया। मौके पर पुष्प प्रेमी पवन कुमार सर्राफ और अजय कुमार रुंगटा ने पुष्पों के प्रति प्रेम, प्यार और सद्भाव तथा इसकी समुचित देखभाल को ही प्रकृति और परमात्मा का प्यार बताया।
यह जानकारी देते हुए लायन्स कल्ब ऑफ नवगछिया टॉउन के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में काफी लोगों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में डहेलिया, पितुनिया, पैंजी, गेंदा सहित कई प्रकार के फूलों और फलों के साथ साथ बोनसाई जैसे कई प्रकार के पौधे भी देखे गए। इसके बाद प्रतियोगिता के तहत कुल 49 पुरस्कारों का वितरण किया गया। जिनमें सबसे अधिक पुरस्कार डा बीएल चौधरी और अजय कुमार रुंगटा ने प्राप्त किया। सभी पुरस्कार विजेताओं को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शील्ड के साथ साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।