नवगछिया के विनोद केजरीवाल को प्रादेशिक अधिवेशन में मिला कर्मवीर सम्मान

नवगछिया के विनोद केजरीवाल को प्रादेशिक अधिवेशन में मिला कर्मवीर सम्मान 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन का मधेपुरा में हुए 31वां प्रादेशिक अधिवेशन (उड़ान 2023) में नवगछिया शाखा के विनोद केजरीवाल को भागलपुर प्रमण्डल के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन व कार्य करने के लिए कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर ही उन्हें संगठन मित्र सम्मान से भी सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवगछिया शाखा को विशिष्ट शाखा का सम्मान दिया गया, जिसके लिए पूरे नवगछिया में खुशी की लहर छा गई है। 

बताते चलें कि नवगछिया के विनोद केजरीवाल ने प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान के साथ प्रमण्डल की न सिर्फ सभी शाखाओं का दौरा किया, बल्कि दो नयी शाखा खरीक व झण्डापुर शाखा का  गठन भी किया। साथ ही वर्षों से बन्द नारायणपुर शाखा का भी पुनर्गठन  किया। इसके अलावा 50 नये आजीवन सदस्य बनाया। नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, पवन सर्राफ, अजय रूंगटा, कमलेश अग्रवाल, प्रवीण केजरीवाल, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सुरेश हिसारिया, संतोष यादुका, मनोज यादुका, गोपाल चिरानियॉं, विद्या सागर सर्राफ, बाल भारती के प्रिंसिपल मुरारी लाल पंसारी, अरविंद रूंगटा, अशोक गोपालका, नरेश केडिया ने नवगछिया को भरपूर सम्मान दिलाने के लिए विनोद केजरीवाल को बधाई दी है।