ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घाट ठाकुरबाड़ी में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा का 47 वां वार्षिकोत्सव 22 मार्च से

घाट ठाकुरबाड़ी में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा का 47 वां वार्षिकोत्सव 22 मार्च से
30 मार्च तक अनवतर चलेगा यह धार्मिक आयोजन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा की अमृत वर्षा का 47 वां वार्षिकोत्सव 22 मार्च बुधवार से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन मंडल के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि 21 मार्च को घाट ठाकुरबाड़ी से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः घाट ठाकुरबाड़ी पहुंच जायेगी। जबकि 22 मार्च से 29 मार्च तक दिन में श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ और शाम में कथावाचक श्रीमति हीरामणि देवी का प्रवचन आयोजित किया जाएगा। मौके पर आयोजन के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि 30 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अध्यक्ष दिनेश सराफ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, सचिव शिवनारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण केडिया, मुख्य यजमान विनीत खेमका, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।