ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगर परिषद नवगछिया के वार्ड पुनर्गठन को लेकर वार्ड पार्षद ने जताई आपत्ति, एसडीओ को दिया आवेदन

नगर परिषद नवगछिया के वार्ड पुनर्गठन को लेकर वार्ड पार्षद ने जताई आपत्ति, एसडीओ को दिया आवेदन
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। नगर पंचायत से उत्क्रमित होकर बनाये गए नगर परिषद नवगछिया के प्रस्तावित वार्ड पुनर्गठन अथवा परिसीमन में अनियमितता को लेकर वार्ड नंबर दो के पार्षद माहिल सिंह ने आपत्ति जताई है। जिसे लेकर वार्ड पार्षद माहिल सिंह ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को छह सौ से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है। इसके साथ साथ जिला पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, चुनाव आयोग पटना, नगर विकास मंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री को भी आवेदन भेजा है।

वार्ड पार्षद द्वारा दिये गए आपत्ति आवेदन पत्र में बताया गया है कि वार्ड पुनर्गठन में सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन नहीं कर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर वार्ड का पुनर्गठन किया गया है। इस पर पुनर्विचार करते हुए सरकारी मापदंडों के आधार पर पुनर्गठन करने की मांग की गई है।