नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बदहाल- युवा राजद
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के परिसर में व्याप्त कुव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए युवा राजद नवगछिया के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव एवं युवा राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने कहा है कि नवगछिया की बड़ी आबादी का एक मात्र सहारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया है। लेकिन, विगत कुछ दिनों से कमीशन के खेल में आम गरीब लोग परेशान हैं। जबकि अस्पताल परिसर में उचित व्यवस्था मौजूद है। फिर भी नार्मल डिलीवरी सहित अन्य प्रकार की समस्या को क्रिटिकल कंडिशन बताकर भागलपुर रेफर किया जाता है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि अनुमंडल अस्पताल से निजी क्लीनिक चलाने वाले के बीच 20 से 30 प्रतिशत का हिस्सा मिलता है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू ने कहा कि अस्पताल परिसर में कमीशन का खेल दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे अविलंब सुधार कर निष्पक्ष जांच होना अनिवार्य है। ताकि आम गरीब लोगों का बेहतर इलाज में मदद किया जाए।