ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लायन्स क्लब ने रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में किया छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन

लायन्स क्लब ने रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में किया छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा बुधवार को रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 150 छात्राओं  ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता लायन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने की और  संचालन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया। इस छात्र प्रेरणा शिविर में शिक्षा जगत से जुड़े जीबी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.इसराफिल साहब, प्रो.विजय कुमार ने अपने संबोधन से बच्चों को प्रेरित किया। 
इस दौरान प्रमुख समाज सेवी अजय कुमार रुंगटा एवं पवन कुमार सर्राफ ने भी छात्राओं को अपनी प्रेरणा से प्रेरित किया। इन्होंने छात्राओं को बताया कि जीवन मे आगे बढ़ने हेतु आपको एक लक्ष्य बनाना होगा और उसके अनुरूप आपको अपनी कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। इन्होंने अपनी बातों के दौरान कई सफल नारी शक्ति रूपी विभूतियों को भी याद किया। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु के जीवन ओर उनकी मेहनत को याद करने की अपील की। जो एक सफल व्यक्तित्व के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका अमल कर कई बेटियों ने अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इसलिए उनसे भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील की। 
जहां विद्यालय के शिक्षक शेखर आनंद झा ओर बिनोद कुमार ने क्लब के सभी अधिकारी एवं वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिविर को सफल बनाने में रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर क्लब के लायन प्रो विजय कुमार, लायन बिनोद कुमार केजरीवाल, जी०वी०कॉलेज के पूर्व प्राचार्य लायन प्रो.इसराफिल साहब, नरेश केडिया के साथ कई सदस्य मौजूद रहे।