ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर दो सगे भाई सहित तीन मेडिकल छात्र लौटे कहलगांव

यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर दो सगे भाई सहित तीन मेडिकल छात्र लौटे कहलगांव
यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर भागलपुर जिले के कहलगांव से मेडिकल की पढ़ाई करने गये दो सगे भाई डॉ कुमार बिट्टू व डॉ कुमार प्रशांत सकुशल वापस घर आ गये हैं. बेटों को देख पिता कौशल किशोर केसरी व मां पिंकी किशोर की आंखों से खुशी के आंसू निकल आये. दोनों के एमबीबीएस का सत्र 2017-23 है. जहां इनकी दसवें सेमेस्टर की पढ़ाई चल रही थी. उनके पिता ने बताया कि दोनों पुत्र यूक्रेन स्थित चर्नी बेस्ट में 2017 से रहकर बोकोभानिया स्टेट मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे.

दोनों 12 घंटे की उड़ान के बाद अपने देश के एयरपोर्ट पर उतरे. यहां आसमान को निहारते हुए ईश्वर को थैंक्स कहा. 24 फरवरी को दोनों ने फ्लाइट बुक कराया था. बड़े भाई बिट्ट निजी विमान से मुंबई एयरपोर्ट पर और छोटे भाई प्रशांत इंडियन एयरलाइंस से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे. उनके कॉलेज के 50 छात्र भी साथ आये. रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचकर दोनों भाइयों ने फ्लाइट लिया.

वहीं डॉ कुमार बिट्ट ने बताया कि चर्नी बेस्ट से बस से करीब 40 किमी दूरी तय कर रोमानिया बॉर्डर पहुंचे. इंडियन एंबेसी की सहायता से इंट्री करा रोमानिया की राजधानी गये और बरचेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से वह वहां से निकले. रोमानिया बॉर्डर पर करीब 4-5 किमी पैदल चलना पड़ा. भारत सरकार के एंबेसी व बिहार सरकार के अफसरों ने उनकी वतन वापसी में काफी मदद की. उन्होंने बताया कि बिहार से सात छात्र उनके साथ थे. 250 छात्रों के ग्रुप को फ्लाइट के जरिये एक बार में लाया जा रहा था. एक दिन में 750 छात्रों को एयरलिफ्ट किया गया. उन्होंने बताया कि रोमानिया बॉर्डर से नजदीकी शहर चर्नी बेस्ट है. यह इलाका पूरी तरह से सेफ था. वहीं शहर के राजघाट स्थित शांति कॉलोनी निवासी डॉ हरीनंदन सहनी के पुत्र मेडिकल छात्र आशीष राज भी यूक्रेन से सकुल अपने घर लौटे.