अभाविप का बचे भोजन के सदुपयोग करने का अभियान जारी
नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बचे भोजन का सदुपयोग करने का अभियान लगातार जारी है। अभाविप के स्टुडेंट्स फोर सेवा आयाम भागलपुर के माध्यम से शनिवार को नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला मिलन चौक पर किया गया। जहां शांति भोज में बचे भोजन का संग्रह कर बस्ती में जाकर वितरण किया गया।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि चार महीने से हमारे संगठन का अभियान निरंतर चल रहा और समाज में काफी सकारात्मक मदद मिल रहा है। जिससे यह अभियान और तेजी से विस्तृत हो रहा है। वहीं नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार के भोज में अगर भोजन बच जाता हैं तो अवश्य ही अभाविप कार्यकताओं को सुचना दे ताकि भोजन का सदुपयोग हो जाए। वही मौके पर अनुज चौरसिया, अरविंद सिंह, रघुवीर, पंकज, श्रीकांत आदि मौजूद थे।