ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर प्रोत्साहन राशि के लिए महिलाओं से लिया गया 238 आवेदन

कहलगांव के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर प्रोत्साहन राशि के लिए महिलाओं से लिया गया 238 आवेदन
कहलगांव। बाल विकास परियोजना अन्तर्गत कहलगांव में शनिवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अर्न्तगत महिलाओं से आवेदन लिये गये। यह जानकारी कहलगांव की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी ने देते हुए बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 205 तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अर्न्तगत 33 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मौके पर सीडीपीओ अंजना कुमारी ने बताया कि महिला पर्यवेक्षिका निवेदिता भारती द्वारा श्यामपुर पंचायत के जानमुहम्मदपुर 2 के ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या 200, नीलम कुमारी द्वारा लगमा पंचायत के ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या 112, कुमारी पुष्पांजली द्वारा कुर्मा पंचायत के ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या 91 ममता कुमारी द्वारा रामजानीपुरपंचायत के ऑबनबाड़ी केन्द्र संख्या 360, ललिता रानी द्वारा बीरबन्ना पंचायत के ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या 233, सुनीता कुमारी द्वारा ओगरी पंचायत स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कैम्प लगा कर ऑगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से उक्त दोनो योजनाओं का आवेदन लिया गया तथा लाभाथियों को योजना के विषय में जानकारी भी दी गई। 
इस दौरान सीडीपीओ अंजना कुमारी द्वारा श्यामपुर पंचायत के जानमुहम्मदपुर-टू ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या - 200 पर लगाये गये कैम्प में बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि 3 किस्तों में दी जाती है तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत एक परिवार के जिवित कन्या संतान हेतु 2000 रूपये की राशि का लाभ लाभार्थी के खाते में दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना प्रथम दो जिवित कन्या शिशु तक देय है। मौके पर श्यामपुर पंचायत की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तीनों किस्त का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी के बीच किट का वितरण भी किया गया।