ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भैया मेरे राखी के बंधन को न भुलाना


नन्हें नन्हें हाथों की कलाइयों पर खूब जम रही थी राखियाँ। जिसे खुशी, अनुष्का, राशा राज, मीठी, दिव्यानी इत्यादि नन्ही नन्ही बहनों ने ओम, आयुष, अभिनव, आलोक, केशव, शौर्य आदि अपने नन्हें नन्हें भाइयों की कलाइयों पर प्यार के पैगाम स्वरूप राखी बांधा था। मौका था शुक्रवार को किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार। 
सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला भाई बहन के प्यार का पर्व इस साल रविवार को मनाया जाएगा। रविवार और इससे पहले दिन शनिवार को किड्स प्ले स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों ने यह पर्व शुक्रवार को ही मनाया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या शिखा कानोडिया, शिक्षिका सुहानी कुमारी, सोनम कुमारी, शोभा देवी सहित दर्जनों नन्हें नन्हें बच्चे मौजूद थे। इस दौरान जहां सभी नन्ही बहनों ने स्कूली नन्हें भाइयों को तिलक लगाया और राखी बांधी। वहीं नन्हें भाइयों ने अपनी नन्ही बहनों को उपहार भी प्रदान किए।