ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया, भागलपुर सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत


बुद्धवार की रात लगभग 9:45 बजे नवगछिया, भागलपुर सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता-भुवनेश्वर और पटना-रांची सहित कई शहरों में भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और एनसीआर के कई भागों में भूकंप के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका करीब दस बजे महसूस किया गया और उसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का यह झटका करीब 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किया गया और बहुमंजली इमारतों में रहने वाले लोगों ने इसका झटका सबसे ज्यादा महसूस किया।
मौसम कार्यालय के अनुसार भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया है। भूकंप के झटके पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णियां समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में महसूस किए गए।