गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में नए प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने दिया योगदान
राजेश कानोडिया, नवगछिया। स्थानीय राजेन्द्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार की शाम नए प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा एवं आचार्या प्रीति कुमारी ने योगदान दे दिया। इसके पूर्व इनका कार्यक्षेत्र नारायणपुर के बलहा स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर था। मौके पर नए प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने सभा को संबोधित कर विद्यालय के बचे सभी कार्यों को पूरा करते हुए आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकारिणी समिति के सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित थे। इनलोगों की मौजूदगी में वर्तमान प्रधानाचार्य लाल राय ने नए प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, सुभाषिनी कुमारी, प्रिया कुमारी, गोविंद त्रिपाठी, ब्रजमोहन सिंह, नीतीश कुमार (कार्यालय सहायक), हेमा कुमारी, कशिश भारती एवं आनंद कुमार सहित सभी आचार्य उपस्थित थे। अंत में शांति मंत्र के साथ पदभार कार्यक्रम संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानाचार्य का तबादला वीरपुर स्थित विद्यालय में किया गया है।