ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ताजा समाचार : ब्लास्ट से दहला नाइजीरिया, 118 की मौत


नाइजीरिया के जोस शहर में दो कार बम धमाकों में 118 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। एक बम धमाका भीड़भाड़ वाले बस स्टेशन पर हुआ, जबकि दूसरा धमाका बाजार में हुआ। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमले के तरीके से माना जा रहा है इसे बोकोहरम के आतंकियों ने अंजाम दिया है। राहत और बचाव के काम में लगे लोगों का कहना है कि मरनेवालों की तादाद और बढ़ सकती है।
सूत्रों के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की हैं। नाइजीरिया में बोकोहरम के खिलाफ संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय सहायता के बावजूद आत्मघाती विस्फोट की यह ताजा घटना है। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इन विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।