ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रुपया सुधरा, सेंसेक्स चढ़ा, सोना फीका


रुपये में स्थिरता लाने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से किये जा रहे उपायों की बदौलत आज अंतर बैंक मुद्रा कारोबार मे रूपया 15.5 वर्षों में एक दिन की सबसे बड़ी 2.25 रुपये की मजबूती के साथ 66.55 रूपये प्रति डालर पर पहुंच गया। दूसरी ओर रुपए में सुधार से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 405 अंक चढ़ गया। यह एक सप्ताह में सेंसेक्स में तेजी का सबसे बड़ा आंकड़ा है। डॉलर के मुकाबले पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार गिर रहा रुपया मजबूती से वापसी करते हुये आज रिकार्ड एक रुपये 21 पैसे के सुधार के साथ 67.59 के स्तर पर खुला। हालांकि कारोबार के दौरान एक समय यह 67.92 रुपये के निम्नतम स्तर तक चला गया था। कल बाजार बंद होते समय एक डालर की कीमत 68 रुपये 80 पैसे थी। अंतरबैंङ्क्षकग मुद्रा कारोबार में यह एक समय 69 रूपये प्रति डालर के निकट 68.85 रूपये प्रति डालर तक पहुंच गया था। आज बाजार खुलते ही डालर की बिकवाली के कारण रुपये को मजबूती मिली।
रिजर्व बैंक द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों की डालर की नियमित जरूरत को पूरा करने के लिये विदेशी मुद्रा विनिमय खिड़की खोलने के बाद रुपये में सुधार दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी आने से भी रुपया मजबूत हुआ।
रुपए के संभलने से विदेशी संस्थानों से मिले समर्थन का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 404.89 अंक चढ़कर 18401.04 अंक पर पहुंच गया और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 124.05 अंक की बढ़त के साथ 5409.05 अंक पर पहुंच गया। रुपये में सुधार होने से घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गयी। स्थानीय स्तर पर सोना 875 रुपये गिरकर 32325 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया और चांदी 2200 रूपये फिसलकर 55300 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।