ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया अनुमंडल में पदाधिकारियों की कमी से बाधित हो रहा लोगों का कार्य

यों तो नवगछिया को अनुमंडल बने 40 साल बीत चुके हैं | जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 1972 को हुई थी | जहां अब इसे जिला बनाने की मांग वर्षों से लगातार हो रही है | वहीं इस अनुमंडल मुख्यालय में
पदाधिकारियों की हमेशा कमी बनी रहती है | जिससे आम लोगों का कार्य बराबर बाधित होता रहता है |
जिसका ताजा उदाहरण 17 जुलाई 2013 बुधवार को भी उस समय देखने को मिला जब बिजली का कनेक्सन लेने के लिए कई दर्जनों लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार से शपथ पत्र जारी करने का अनुरोध किया | पर उस समय उन सभी दर्जनों लोगों का अनुरोध इसलिए बेकार साबित हो गया कि ठीक उसी समय अनुमंडल पदाधिकारी महोदय को जिला में आयोजित एक खास बैठक में शामिल होने के लिए जाना था | जिसके फलस्वरूप सभी लोगों को दूसरे दिन आने को कहा गया | मौके पर सारे के सारे लोग अनुमंडल पदाधिकारी का रास्ता देखते रह गए |
इससे पहले भी सेना और पुलिस की बहाली के समय पदाधिकारियों की कमी के कारण छात्रों और बेरोजगारों को जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पाने के कारण उग्र छात्रों और बेरोजगारों ने 7 जून 2013 को अनुमंडल मुख्यालय मेन उत्पात मचाया था तथा 8 जून 2013 को राष्ट्रीय उच्च पथ पर जाम लगा दिया था | जिन्हें बड़ी मुश्किल से समझा कर जाम तोड़वाया गया था |
इसके अलावा नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में अधिकांश अधिवक्ताओं की हमेशा शिकायत बनी रहती है कि अनुमंडल पदाधिकारी का कोर्ट लगता ही नहीं है | या फिर जरूरत की अपेक्षा कम ही लग पाता है | जिसकी वजह से मामलों का निबटारा नहीं हो पाता है | 
नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में ऐसी स्थिति से लोगों को बराबर पाला पड़ना आम हो गया है | जिसकी वजह साफ है पदाधिकारियों की कमी | नवगछिया में पदाधिकारी के नाम पर जहां एक अनुमंडल पदाधिकारी, एक कार्यपालक दंडाधिकारी और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा एक अवर निर्वाचन पदाधिकारी ही है |
बस इतने ही पदाधिकारियों के भरोसे चलता है पूरा अनुमंडल मुख्यालय | जिन्हें अपना दैनिक कार्य के अलावा देखनी होती है अनुमंडल भर की विभिन्न तरह की गति विधियाँ और विधि व्यवस्था | इसके अलावा जिला मुख्यालय भागलपुर में होने वाली बैठकों में भी होना होता है शामिल | साथ ही करनी होती है क्षेत्रों में विभिन्न तरह की जांच |
जिनमें से भूमि सुधार उप समाहर्ता महोदय के जिम्मे नगर पंचायत नवगछिया का भी अतिरिक्त प्रभार है | साथ ही बिहपुर निबंधन कार्यालय के अवर निबंधन पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है |वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी महोदया के जिम्मे सिर्फ शपथ पत्र का कार्य है | लेकिन उनके किसी आवश्यक कार्य से अनुपस्थित रहने की स्थिति में अथवा छुट्टी में चले जाने के कारण यह कार्य भी बाधित हो जाता है | रही अवर निर्वाचन पदाधिकारी की | जो हमेशा निर्वाचन कार्य में ही व्यस्त रह जाती हैं |