महिला महाविद्यालय में प्रशाखा पदाधिकारी दिवाकर पांडेय को सेवानिवृति पर दी गई सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई
नवगछिया। स्थानीय मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में प्रशाखा पदाधिकारी दिवाकर पांडेय को सेवानिवृति पर सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर प्राचार्य डॉ अवधेश रजक, अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राम स्वरूप सिंह, सेवा निवृत प्राचार्य डॉ विभांशु मंडल, सेवानिवृत प्रशाखा पदाधिकारी विंदेश्वरी प्रसाद सिंह एवं अर्जुन कुमार मंडल, अवध किशोर साहा, विंदेश्वरी सिंह, श्याम किशोर शर्मा, नूतन सिंह, पूनम गुप्ता के अलावा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत, प्रो अमरेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, मो असदुज्जमा, अनुराधा देवी, रीना चंद, मीना कुमारी, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सेवा निवृत दिवाकर पांडेय के कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा की। मौके पर सभी ने फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया तथा कई प्रकार के उपहार भी भेंट करते हुए दीर्घायु जीवन की कामना की।