ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मिली नकली शराब बनाने की फैक्ट्री

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को नकली व अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया । जो इसी थाना क्षेत्र के पछियारी भिट्ठा निवासी मंटू यादव के घर पर चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 232
बोतल अंग्रेजी शराब, 400 मिलीग्राम का 85 पाउच, पांच जर्किग, जिसमें नकली शराब थी, तीन बोरा पाउच, पाउच सील करने की मशीन, खाली बोतल तथा ढक्कन व केमिकल नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री से जब्त किया गया है। पुलिस ने मकान मालिक मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक, नवगछिया आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नकली शराब को बाहर भेजा जाता था। नकली शराब और कई स्थानों बनने की सूचना मिली है,जहां शीघ्र ही छापेमारी की जाएगी । उन्होंने बताया कि नकली शराब बेचने वाले दुकानदारों को भी चिह्नित कर लिया गया।