ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंडिया गेट पर झड़प में पुलिसकर्मी जख्मी

इंडिया गेट पर झड़प में पुलिसकर्मी जख्मीदिल्ली के चलती बस में एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा कि कांस्टेबल सुभाष तोमर जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
इंडिया गेट पर रविवार को दिनभर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें जारी रहीं। डाक्टरों का कहना है कि कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना में कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
हिंसा में मीडियाकर्मियों सहित करीब सौ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।