ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में बाल भारती के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्काउट एंड गाइड के छात्र भी हुए शामिल

नवगछिया में बाल भारती के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्काउट एंड गाइड के छात्र भी हुए शामिल
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त नवगछिया अनुमंडल के एक मात्र विद्यालय बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र भी शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल भारती विद्यालय, नवगछिया की 23 बिहार बटालियन एनसीसी इकाई ने गुरुवार को विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें विद्यालय के एनसीसी व स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित तरीके से चल रहे कैडेट्स ने पूरे मार्ग में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
मौके पर विद्यालय के संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। मौके पर विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक रुंगटा, प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडेय, सीएचएम केश बहादुर, जीसीआइ सुमित्रा पंडित, शिक्षक निशिष कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व कैडेट्स मौजूद थे।