ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल थानाध्यक्ष ने संभाला पद

नवगछिया रेल थानाध्यक्ष हनुमान राम की जगह महेन्द्र नाथ चौबे ने नवगछिया रेल थानाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। श्री चौबे इससे पहले पटना रेल थाना में थे। इधर हनुमान राम को तत्काल पुलिस लाईन (कटिहार) में रखा गया है। जिन्हें जल्द ही अन्यत्र भेजा जायेगा। इसके अलावा नवगछिया रेल थाना के सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने तबादले के फलस्वरूप जमालपुर रेल थाना एवं विनोद कुमार ने पटना रेल थाना में अपना योगदान दे दिया है।