
नवगछिया , संवाद सहयोगी । लोजपा के अल्प संख्यक सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष मो ० अयूब अली पर देर शाम साढ़े आठ बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के चौधनिया बहियार में गेहूं तैयार कराते समय जान लेवा हमला किया गया। इस दौरान अयूब पर चार गोली चलायी गयी। जिसमें से दो गोली तो हाथ और छाती को घायल करते हुए निकल गयी तथा एक गोली कान के पास फंस गयी थी। जिसे तत्काल मोटर साइकिल से लाकर डा ० आर सी राय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान फंसी गोली को डा ० आर सी राय एवं डा ० अरुण राय ने बाहर निकाला। मौके पर गोपालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ इलाज स्थल पर मौजूद थे । लोजपा के जिलाध्यक्ष बिभांशु मंडल ने अपने सक्रीय कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले पर अफशोस जाहिर किया है। मुखिया राघवेन्द्र कुमार उर्फ़ मुन्ना मंडल , जिला पार्षद सुप्रभा भारती ने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगाने की मांग की है।