आर्य समाज का यजुर्वेद परायण यज्ञं संपन्न
३५ वां वार्षिकोत्सव मनाया गया
नवगछिया, संवाद सहयोगी। आर्य समाज नवगछिया द्वारा आयोजित ३५ वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर यजुर्वेद परायण यज्ञं का मंगलवार को समापन हो गया । इस दौरान २४ मार्च से बिहारी अतिथि सदन में सुबह पांच बजे से सात बजे तक योगाभ्यास तथा आठ बजे से ग्यारह बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर परायण यज्ञं किया गया । संध्या चार बजे से रात्रि दस बजे तक वेदों पर आधारित भजन , उपदेश, एवं वेद मन्त्रों की व्याख्या पर बृहद चर्चा वेद मर्मग्यं आचार्य प्रभा मित्र , पंडित नवल किशोर शास्त्री, अरुण कुमार, कमलेश दिव्य दर्शी द्वारा की गयी। पुरे कार्यक्रम के दौरान दुर्गा प्रसाद भगत एवं विवेकानंद केशरी की सक्रीय भागीदारी देखी गयी।
अज्ञात युवक की लाश मिली
नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी किनारे बटेश्वर स्थान के समीप तीस वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली है। जिसके दोनों पांव बंधे थे। जो नेपाली मूल का लगता है। मामला रंगरा थाना में दर्ज किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया। सबौर थाना के एक मामले के आरोपी तिनटंगा दियारा के राजो मंडल के पुत्र भोला मंडल को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सबौर थाना भेज दिया।
चार का आत्म समर्पण
नवगछिया। गोपालपुर थाना अंतर्गत सुकतिया बाजार के निर्मल साह एवं रिंकू साह , रंगरा थाना अंतर्गत सधुआ के किष्टो सिंह, थाना बिहपुर अंतर्गत कहारपुर के बब्बन यादव ने मंगलवार को नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण किया , जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
लिंक बाधित
नवगछिया, संवाद सहयोगी। मंगलवार को रेल आरक्षण कार्यालय में काफी देर तक लिंक बाधित रही। जिसके फलस्वरूप यात्रियों को काफी कठिनाईयां झेलनी पड़ी।
अपहरण का मामला दर्ज
नवगछिया। नवगछिया न्यायालय में मंगलवार को तेतरी की गुड्डी कुमारी द्वारा कटिहार जिला अंतर्गत मनसाही के संजीव कुमार एवं उसके दोस्त चन्दन कुमार पर अपनी बहन अंजलि देवी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है जो फल खरीदने नवगछिया बाजार गयी थी। जिसे मार कर फेंक देने की आशंका भी जाहिर की गयी है।