गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बिहार दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नवगछिया। बिहार दिवस के अवसर पर दूसरे दिन स्थानीय गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य लाल बाबू राय की मौजूदगी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था 'अपना बिहार'। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य शिव शंकर कुमार के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 50 भैया बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पश्चात सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा अष्टम के भैया अंश कुमार को मिला। द्वितीय स्थान कक्षा षष्ठ के भैया दीनू कुमार को प्राप्त हुआ एवं तृतीय स्थान कक्षा षष्ठ की बहन प्रकृति सिंह को प्राप्त हुआ।