ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास, नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास, नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के स्तर से मिली जानकारी के अनुसार
गोपालपुर ( रंगरा) थाना कांड संख्या 156/23 के अभियुक्त छेछो मंडल उर्फ सुबोध मंडल (55) पिता स्व० कलड मंडल सा०-कुतरु मंडल टोला जिला भागलपुर को उसके घर से 26 ली0 देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
अनु०जाति / जनजाति थाना कांड सं0-01/ 23, के अभियुक्त नीरो मंडल उर्फ नीरा मंडल ( 48 ) तथा ज्योतिष मंडल ( 28 ) दोनो पे० - कमलेश्वरी मंडल सा०- नारायणपुर चंडी स्थान थाना-इस्माईलपुर को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। न्यायालय ए०डी०जे० - प्रथम नवगछिया एस०टी० नं0-08/19 के अभियुक्त चन्दन कुमार पे०-शंभु मंडल (35) सा०-जमालदीपुर थाना-खरीक को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस्माईलपुर थाना कांड सं0-38/23 के अभियुक्त संजय कुमार (52) पे0 - स्व० नरेश प्रसाद यादव मायागंज थाना बरारी तथा अमित मंडल उर्फ मोतीलाल  मंडल (28) पे० उमेश मंडल सा० - रामनगर थाना- इस्माईलपुर को मोती टोला पचासी दुर्गामंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
बिहपुर (भवानीपुर) थाना कांड सं0-714 / 22, दिनांक-08.12.2022 के प्रा०अभि० दिगम्बर मालाकर ( 45 ) पे0 - देवेन्द्र मालाकार सा० चकरामी को ज्योतिष बिहार, भागलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। माननीय न्यायालय रजनीश मंडल जे०एम० प्रथम श्रेणी नवगछिया के जी०आर० नं०-309 (ए)/93 का स्थाई वारंटी मनोज यादव (50) पे0-गुदर यादव सा०- नारायणपुर थाना भवानीपुर ओ०पी० को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
कमला मार्केट (नई दिल्ली) थाना कांड सं0-76 / 23, दिनांक 07.03.2023 धारा-302/307/34 भा.द. वि. एवं 25 / 27/54/ 59 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त सुजीत कुमार पे०- सुरेन्द्र यादव सा0- तीनटगा करारी थाना - गोपालपुर जिला-भागलपुर को घर से गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।