जदयू ने धूमधाम से मनाया बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जन्मोत्सव एवं दीपोत्सव
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। भारत रत्न डॉ०भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर जिला जनता दल (यू) नवगछिया के सभी पंचायतों में बड़ी धूमधाम से जयंती एवं दीपोत्सव मनाया गया। वही जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के अनुसूचित टोला स्थित अंबेडकर चौपाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 132वीं जयंती एवं दीपोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानीपुर पंचायत के अध्यक्ष मदन राम एवं संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश चंद्र पटेल ने किया।
वही जदयू नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपने को बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार पूरा करेंगे। आज अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के लोग वार्ड सदस्य, मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद, विधायक बनते हैं। यह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने अंतिम पायदान के लोगों को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने बोला बाबा तेरा मिशन अधूरा नीतीश कुमार करेंगे पूरा।
इस कार्यक्रम में अनुमंडल की प्रभारी धनिक लाल दास, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रेम लाल दास, कुमार मिलन सागर, नरेश दास, वार्ड पार्षद बबलू दास, नित्यानंद दास, बालेश्वर दास, मिथिलेश दास, नित्यानंद यादव, अमन झा, रामदेव भारती, कैलाश दास, राम जी दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।