मोदी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बाइक रैली निकालेगी भाजपा युवा मोर्चा
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतेंदु मिश्रा थे। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने किया एवं संचालन भाजयुमो महामंत्री मनोज मंडल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली निकाल रही है और रात्रि में विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री डब्लू मंडल ने कहा कि 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता को आगे आने की जरूरत है। बैठक में कार्यक्रम बाइक तीर्थ यात्रा का संयोजक गोपालपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह एवं नवगछिया नगर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत को बनाया गया। बैठक में बिहपुर भाजयुमो अध्यक्ष चंद्र कांत चौधरी, खरीक मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, आईटी सेल संयोजक कल्याण झा तथा स्वच्छता प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंकित कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।