भवनपुरा मुखिया विनीत सिंह तीसरी बार बने खरीक मुखिया संघ के अध्यक्ष, विधायक कुमार शैलेंद्र ने दी बधाई
खरीक प्रखंड अंतर्गत भवनपुरा पंचायत के मुखिया विनीत सिंह उर्फ बंटी सिंह के तीसरी बार खरीक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार शैलेंद्र ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। विधायक कुमार शैलेंद्र ने उनके आवास पर जाकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बिहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन चौधरी भी शरीक हुए और उन्होंने भी उन्हें बधाइयां दी।