पीरपैंती विधायक ई ललन कुमार ने विधानसभा में
उठायी उच्च गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण की मांग
पीरपैंती के विधायक ई ललन कुमार ने विधानसभा में पीरपैंती के प्यालापुर मोड़ से कहलगांव के गांगुली पार्क चौक तक की सड़क को उच्च गुणवत्ता युक्त बनवाने की मांग उठायी. उन्होंने कहा कि इस सड़क से होकर गिट्टी लोड भारी वाहनों का अनवरत आवागमन होता है, यदि 10 टन भार क्षमता की सड़क बनती है. तो वह माह भर में ही टूट जाती है. इसे देखते हुए जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने ग्रामीण सड़कों पर बैरियर लगवाने का निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया था. जिसका अनुपालन करते हुए इस सड़क • सहित अन्य कई ग्रामीण सड़कों पर बैरियर लगाये गये हैं. इससे बरसात में ग्रामीण सड़कें कुछ हद तक ठीक रहीं. हालांकि अभी वे चलने लायक नहीं है और पूर्व में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के रखरखाव का कार्यकाल पूरा भी हो गया है. अब सरकार को इस सड़क को नये सिरे से बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जांनी है. इस मार्ग होकर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद नहीं होना है तो, क्यों नहीं इसे ही उच्च गुणवत्ता युक्त बना दिया जाये.