कहलगांव स्टेशन पर मौत के मुंह से बाहर निकला युवक, ऊपर से गुजर गयी इंटरसिटी एक्सप्रेस
भागलपुर जिले के कहलगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक युवक मौत के मुंह से बाहर निकल आया। उक्त युवक दो पटरियों के बीच लेटा रहा और ऊपर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन धड़धड़ाती हुई निकल गयी। यह नजारा देख अन्य यात्रियों की सांसें अटक सी गयी थीं। लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद जब युवक को सुरक्षित देखा तो सबकी जान में जान आयी और गहरी सास लेते हुए कह उठे... थैंक गॉड! युवक स्टेशन पर डाउन साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आया था। हड़बड़ी में उसके पैर चादर से फस गये और वह ट्रेन के आगे प्लेटफॉर्म से फिसलकर दो पटरियों के बीच गिर गया। इतने में ट्रेन चल पड़ी, सामने मौत आती देख वह सांस थामे दोनों पटरियों के बीच ही लेट गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गयी और युवक सुरक्षित था। प्लेटफॉर्म से गिरने के कारण उसके सिर और दोनों हाथों में चोटें आयी थी।
प्लेटफॉन गुजरने लगी सबको लगा कि युवक की कारण उसके सिर और दोनों मौत तय है, लेकिन जब ट्रेन गुजरी तो आयी थीं..
प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ युवकों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ विवेकानंद दास ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। युवक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के सीताराम रिख्यासन के बेटे मिथुन रिख्यासन के रूप में हुई। वह कहलगाव से भागलपुर जाने वाला था। उसका अभी इलाज रहा है। इधर इस हादसे की सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान युवक की देखरेख में लगे हैं। इस लोमहर्षक दृश्य के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी को भी युवक के बच पाने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन भगवान का लाख लाख शुक्र है। सच ही कहा गया है- जाखो राखे साइयां मार सके न कोय।