कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव ने विधानसभा में उठायी ये मूलभूत मांगें
कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव ने बुधवार को विधान सभा के शून्य काल में कहलगांव की ओगरी पंचायत के वार्ड नंबर चार के मारकंडेय टोला में पक्की सड़क, नाला, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा मुहैया कराने की मांगें की। विधायक ने कहा कि यहां अनुसूचित जाति के लोग रहते है। आज तक गांव जाने के लिए पक्की सड़क नहीं बन पायी। शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं है, किसी का पक्के का घर नहीं है। सभी मिट्टी व फूस के घरों में रहते हैं। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया करायी जाये।
इसका अलावा विधायक ने गोराडीह प्रखंड के तरछा गांव में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की भी मांग की। गुरुवार को भी शून्यकाल में सनोखर एकचारी मुख्यमार्ग पर अवस्थित मुरघट्टी से पकड़िया तक सड़क निर्माण, ओगरी पंचायत के सरबदीपुर, रामनगर, खरवा टोला, लदमा, माकंडेय टोला में पेयजल आपूर्ति, गोराडीह-सन्हौला व कहलगांव प्रखंड के आठ पशु चिकित्सालयों में सुविधा उपलब्ध कराने और चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांगें की।