कहलगांव सहित तीन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छह साल के लिए किये गए निलंबित
भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल के निर्देश पर कहलगांव सहित तीन प्रखंड अध्यक्षों को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इनमें कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना, सन्हौला प्रखंड अध्यक्ष शौकत अंसारी व गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिन्हा शामिल हैं। इस आशय की जानकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिपीन बिहारी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जदयू पार्टी की सदस्यता ले रहे एक नेता के साथ तीनों कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीटिंग करते पाये गये हैं।