लक्ष्मीबाई जयंती पर अभाविप निकालेगी स्वाभिमान यात्रा, होगा छात्रा संवाद का आयोजन भी
भागलपुर। देश की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा शुक्रवार को नवगछिया में मदन अहल्या महिला महाविद्यालय से सावित्री पब्लिक स्कूल तक प्रातः 10.00 बजे स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी।
यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने देते हुए बताया कि स्वाभिमान यात्रा के बाद सावित्री पब्लिक स्कूल में वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण की दशा एवं दिशा और आज की मणिकर्णिका विषय पर छात्रा संवाद भी आयोजित जायेगा।