ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

देशी और विदेशी शराब के साथ तीन को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

देशी और विदेशी शराब के साथ तीन को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार


नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत आदर्श थाना क्षेत्र के तेतरी-पकरा गाँव से नवगछिया पुलिस की टीम ने अवैध देशी और विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को गुप्त सूचना मिली कि तेतरी -पकरा गांव में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया।

जहां छापेमारी दल द्वारा 15 लीटर देसी शराब एवं 57.55 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में भागलपुर जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी निवासी- बिहारी लाल पंडित, संतोष शर्मा और दोनिया टोला पकरा निवासी विनय शर्मा शामिल है। छापेमारी दल में नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार एवं नवगछिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।