ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लाॅकडाउन में आवश्यक सेवाओं के लिए एसडीओ से मिल सकता है ई-पास


भागलपुर। काेराेना वायरस के संक्रमण की राेकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता काे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से व्यापक निर्देश दिए गए हैं। इसमें खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओं के ट्रांसपाेर्टेशन, हाेम डिलेवरी करनेवाले ई-काॅमर्स से जुड़े आवश्यक सेवाओं के वाहन काे राेक जाने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए डीएम ने आदेश जारी किया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनाें व उनसे संबंधित कर्मियाें के लिए वाट्सएप नंबर व ई-मेल के माध्यम से संबंधित एसडीओ से ई-पास जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। 

इसके लिए सदर एसडीओ का वाट्एसएप नंबर 9431005530 और 8409786243 है। जबकि ई-मेल sdosadar-bgp-bih@nic.in है। जबकि कहलगांव के एसडीओ का वाट्सएप नंबर 8409816474 है। जबकि ई-मेल sdo.kahalgaon@gmail.com है। वहीं नवगछिया के एसडीओ का वाट्सएप नंबर 9631298858, 7543042519 और 8676071022 है। जबकि ई-मेल sdonau-bgp-bih@nic.in है। इन वाट्सएप नंबर और ई-मेल के जरिए लाेग वाहनाें के लिए ई-पास ले सकते हैं।