ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लोकडाउन के दौरान दवा की भी होगी होम डिलीवरी


पूर्णिया। आम जनता के लिए प्रशासन कितना मददगार साबित हो सकता है, वह पूर्णिया में दिखाई दे रहा है। जहां लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्रियों और दूध की होम डिलीवरी के बाद अब पूर्णिया के जनता की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने दवा भी घर तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। 

फूड एंड हैंडलिंग सेल के नोडल अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि जिला में होम डिलीवरी के लिए 11 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का नाम और नंबर जारी किया जा रहा है। 

बंगाल मेडिकल हॉल लाइन बाजार 7258867506, 

पप्पू मेडिकल लाइन बाजार 9430883081, 

जय गुरु मेडिकल सेंटर लाइन बाजार 9570439223,

 कसबा मेडिकल सेंटर लाइन बाजार 9308007343,

डोकानिया मेडिकल सेंटर लाइन बाजार 9934613750, 

काढ़ागोला मेडिकल हॉल शिव मंदिर रोड 9939421056, 

एके मेडिकल लाइन बाजार 8935985146, 

हिन्दुस्तान मेडिकोज हास्पिटल गेट 6287387046, 

न्यू पवन मेडिकल लाइन बाजार 8452964388, 

पूर्णिया मेडिको 9386098293 व 

पवन मेडिकल रौटा 9955730600 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

गैस की होम डिलीवरी रहे जारी-
समाहरणालय सभागार में फूड एंड हैंडलिंग सेल के नोडल अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने गैस की आपूर्ति को बरकरार रखने के साथ गैस एजेंसी को होम डिलिवरी का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी उपभोक्ता को गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। उचित दाम पर गैस मिले और वजन भी कम न हो। शत प्रतिशत लोगों को होम डिलीवरी को यह भी सुनिश्चित किया जाए। होम डिलीवरी करने वालों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। उन्होंने मास्क व सैनेटाइजर भी दें। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की बड़ी या छोटी गाड़ी को कहीं भी नहीं रोका जाएगा।