ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लॉकडाउन में भागलपुर की बबरगंज पुलिस पेश कर रही है अनुकरणीय मिशाल


भागलपुर। लॉकडाउन के दौरान जरूरत का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकल रहे लोगों के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। जिले की बबरगंज पुलिस एक कॉल पर अब लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाएगी। पुलिस का कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। सामान पहुंचाने का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लोगों को बाजार मूल्य पर ही सामान मिलेगा। इससे काफी कम लोग घरों से बाहर निकलेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा।

थाना स्तर पर बनाई टीम
इस सुविधा के लिए थाना स्तर पर एक टीम बनाई गई है, जो लोगों के पते पर उनके जरूरत का सामान कॉल आने पर पहुंचा रही है। थानेदार पवन सिंह ने बताया इसका बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। लोगों को घर बैठे उचित मूल्य पर जरूरत का सामान मिल जाता है और लॉकडाउन का भी पालन हो रहा है। सामान की रसीद भी दी जा रही है, ताकि पूरी पारदर्शिता रहे।

सामान के लिए लोग इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं-

  • 6205195091
  • 7970696383
  • 8051636394
  • 8084828881

दिनभर गश्त कर रही पुलिस, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील

भागलपुर पुलिस हर गली-गली घूमकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील कर रही है। माइक गाड़ी से लोगों को समझाया जा रहा है। पुलिस सुबह शाम हर इलाके में गश्त कर रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि जरूरत पड़े तभी घर से बाहर निकलें। हर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन देने का आदेश जारी किया गया है।

शाम छः बजे के बाद वीरान हो जाता है शहर
शहरी और ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का पूरा असर देखा जा रहा है। सुबह छः बजे से शाम छः बजे तक लोग घरों से जरूरी काम से बाहर निकलते हैं और लेकिन शाम होते ही पूरा शहर वीरान हो जाता है। पुलिस सभी दुकानों को बंद करा देती है। सभी प्रमुख इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहती है।