ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोपी लोडेड पिस्टल और गोली सहित गिरफ्तार

नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA)। पुलिस जिला नवगछिया के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र कॉलोनी निवासी मिथुन साह पिता राम किशोर साह को पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसपर खरीक के ढोढ़ीया दादपुर स्थित ससुराल में रात में पत्नी को गोली मारने के प्रयास करने का भी आरोप है, लेकिन गोली चली नहीं। खून से लथपथ पत्नी रूपमती देवी गोली लेते हुए नवगछिया पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद कार्रवाई की गई।

पीटते हुए 15 किलोमीटर पैदल नवगछिया लायी गयी पत्नी ने चार बजे सुबह में पुलिस को बताया कि मैं अपने मायके खरीक थाने के ढोरिया दादपुर में थी। वहां मेरा पति गया और दहेज मांगने के अलावा गंदे आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगा। शादी के बाद से ही वह मारपीट करता है। उसने पिस्तौल में गोली भरकर रात में ही मुझे गोली मारी थी, लेकिन गोली चली नहीं। इसके बाद वह रात में मेरे मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटते हुए पैदल खरीक से नवगछिया 10 किलोमीटर लाया। नवगछिया में कमरे में बंद कर पिटाई की। उसके बाद फिर उसने पिस्तौल में गोली भरकर मेरी हत्या करने का प्रयास किया लेकिन उसी समय मेरा बच्चा जोर-जोर से रोने लगा।

बच्चे को चुप कराने जब वह दूसरे कमरे में गया तो मैंने बाहर से कीवाड़ बंद कर दिया और पार्षद प्रतिनिधि मनीष के पास गई। बाद में नवगछिया थाने में गोली लेते हुए पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।पूर्व में तीन बार हुई थी पंचायतराजेन्द्र कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मिथुन अपनी पत्नी को बराबर मारपीट करता था। वह पत्नी पर शक करता था। किसी से बात करने पर उसकी पिटाई करता था। वह पत्नी को मायके से दहेज लाने के लिए भी कहता था। नहीं लाने पर उसने पत्नी की हत्या का प्रयास किया।

तीनों बार पार्षद ने पंचायत कर पति-पत्नी के बीच सुलह कराया। लेकिन वह वही हरकत करता था। उसके व्यवहार से पूरे कॉलोनी के लोग परेशान थे। वहीं घायल पत्नी रूपमती देवी का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। खरीक थाने में महिला रूपमती देवी ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।